राशिफल
मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी में प्रभाव से रुके हुए कार्य बन सकते हैं।(पं. राघवेन्द्र शर्मा)